बागबाहरा : सूने मकान से नगद रकम और सोने के आभूषण चोरी, सगाई कार्यक्रम में गया था पूरा परिवार
बागबाहरा के वार्ड नं 05 गणेशपारा में घर के दरवाजे का ताला तोड़कर नगद रकम और सोने के आभूषण चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, वार्ड नं 05 गणेशपारा बागबाहरा निवासी सूदन महानंद गुपचुप चाट का ठेला चलाता है. 2 जनवरी को शाम करीब 7 बजे सूदन घर के दरवाजा में ताला बंद कर अपने परिवार सहित महासमुंद रिश्तेदार के घर सगाई कार्यक्रम में सम्मिलित होने गया था.
3 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे वापस घर आये तो देखे कि कमरे में सामान बिखरा हुआ था. पीछे तरफ के एल्युमिनियम दरवाजा को तोड़कर कोई अज्ञात व्यक्ति घर अन्दर घुसकर अटैची में रखे नगदी रकम 30 हजार रूपये एवं दो नग सोने का लॉकेट कीमती करीबन 2 हजार रूपये, एक नग सोने की बाली कीमती करीबन 1 हजार रूपये जुमला कीमती 33 हजार रूपये कोई अज्ञात चोर रात में घर के दरवाजा को तोड़कर नगद रकम एवं सोने के आभूषण को चोरी कर ले गया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.