नगर पालिका सरायपाली के अध्यक्ष बनने पर सर्व यादव समाज सरायपा... - CG Sandesh

नगर पालिका सरायपाली के अध्यक्ष बनने पर सर्व यादव समाज सरायपाली के प्रतिनिधि मंडल ने शुभकामनाएं दी

सर्व यादव समाज सरायपाली के प्रतिनिधि मंडल द्वारा नगर पालिका परिषद सरायपाली के अध्यक्ष बनने पर वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद मिलनसार,मृदु भाषी, जुझारू, विकासपुरुष श्री चंद्रकुमार पटेल से सौजन्य मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

यादव समाज सामुदायिक भवन निर्माण पर विचार - विमर्श किया गया। सार्वजनिक हित एवं सामाजिक कार्यों के लिए एक अच्छे पहल करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर अध्यक्ष विजय यादव, मंगला यादव, कृष्णचंद्र टाणी, फकीर कठार, बिम्बाधर बांक ,मदन दीप, ज्योति कुमार ठेठवार, ओमप्रकाश छत्रपति, दुर्वादल दीप,सुरेंद्र भोई उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें