पिथौरा : बाइक सवार दम्पति को स्कार्पियो ने मारी ठोकर, पत्नी ... - CG Sandesh

पिथौरा : बाइक सवार दम्पति को स्कार्पियो ने मारी ठोकर, पत्नी की मौत

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम टप्पासेवैया के पास NH53 रोड़ पर बाइक सवार दम्पति को स्कार्पियो ने ठोकर मार दी. हादसे में दोनों घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई थी.

मर्ग जांच में पाया गया की 8 अक्टूबर को शाम करीब 04:30 बजे मुतजर्रर सेवक राम सिन्हा अपने पत्नि उमाबाई सिन्हा के साथ अपनी मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GB 1165 से अपने निजी कार्य से ग्राम सरकडा से ग्राम बल्दीडीह जा रहे थे.

NH-53 रोड टप्पासेवैया गुरूद्वारा के पास सामने से आ रही स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 04 KV 1624 के चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर मुतजर्रर सेवक राम सिन्हा की मोटर सायकल को ठोकर मार दिया. हादसे में सेवक राम सिन्हा एवं उमाबाई सिन्हा चोटे आई. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उमाबाई सिन्हा की मौत हो गई.

पुलिस ने मर्ग जाँच के बाद आरोपी स्कार्पियो चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337, 304(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें