बागबाहरा : रिटायर्ड शिक्षक और उनकी भतीजी को ट्रक ने मारी ठोकर
बागबाहरा थाना क्षेत्र के चण्डी मोड के पास NH 353 मेन रोड़ पर ट्रक ने स्कूटी सवार रिटायर्ड शिक्षक और उनकी भतीजी को ठोकर मार दी. दोनों बाजार से घर लौट रहे थे. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड नं 02 शांतिनगर बागबाहरा निवासी रिटायर्ड शिक्षक वीरेन्द्र कुमार 28 दिसम्बर की शाम करीबन 05:30 बजे बाजार से सामान खरीदकर अपनी भतीजी दीपाजंली नंद के साथ अपनी स्कूटी क्रमांक CG 06 GH 1840 से घर लौट रहे थे. मेन रोड, चण्डी मोड के पास ट्रक क्रमांक CG 04 PC 2889 के चालक ने अपनी ट्रक को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उनकी स्कूटी को पीछे से ठोकर मार दी, जिससे दोनों नीचे गिर गये. दोनों को सीएचसी बागबाहरा ईलाज हेतु ले जाया गया.
वीरेन्द्र को मामूली चोटे आई. दीपाजंली को गाल के पास गंभीर चोट लगी. वीरेन्द्र ने स्वास्थ्य ठीक होने पर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.