दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान...सुसाइड नोट बरामद - CG Sandesh

दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान...सुसाइड नोट बरामद

 सरगुजा :  अंबिकापुर में एक छात्र ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि, प्रतापपुर नाका के पास रहने वाले दसवीं के छात्र स्नेहिल पांडेय ने अज्ञात कारणों से घर के छत में फांसी लगा ली. गांधीनगर थाना क्षेत्र का मामला.



इधर परिजनों को पता चलने पर तत्काल छात्र को होलीक्रास अस्पताल लेकर पहुँचे. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत्यु घोषित कर दिया है. इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है, वहीं पुलिस के मुताबिक छत पर फांसी से झूलते हुए शव के पास सुसाइड नोट भी बरामद किया है. जिसमें छात्र ने आत्महत्या को लेकर खुद को जिम्मेदार बताया है. इसमें किसी की भी जवाबदेही नही होने की बात कहा है. इधर पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच में जुट गई है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें