सिंघोड़ा : खड़ी ट्रक से टकराकर बाइक सवार की मौत
सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम दीवानपाली के पास बिना संकेतक खड़ी ट्रक से बाइक सवार जा टकराया. हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई.
ग्राम घाटकछार निवासी बिरंची बेताल पिता अर्जून बेताल उम्र 54 साल ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 3 जनवरी को उसका भतीजा सौरीशंकर अपने मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GJ 2476 से ग्राम सुखापाली अपने समधी घर मेहमान गया था.
घर लौटते वक्त ग्राम दीवानपाली के पास दीवानपाली बिरकोल रोड पर सौरीशंकर बेताल को ट्रक क्रमांक OD 03 R 7191 के चालक ने लापरवाही पूर्वक बिना किसी संकेत के अपने ट्रक को रोड ऊपर मे खडी कर दिया था, जिसके पीछे सौरीशंकर का मोटर सायकल टकरा गया. हादसे में घायल सौरीशंकर को डायल 112 वाहन से ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.