सांकरा : कार की ठोकर से स्कूटी सवार महिला घायल - CG Sandesh

सांकरा : कार की ठोकर से स्कूटी सवार महिला घायल

सांकरा थाना क्षेत्र भगतदेवरी सलडीह रोड़ पर कार की ठोकर से स्कूटी सवार महिला घायल हो गई. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम रिखादादर निवासी हेमकुमारी प्रधान महिला स्वसहायता समूह की सचिव है. 25 दिसम्बर को वह अपने महिला समूह के काम से सलडीह से ग्राम भगतदेवरी होते हुए अपने गांव रिखादादर वापस आ रही थी. तभी शाम करीब 04:30 बजे ग्राम भगतदेवरी सलडीह रोड़ दुर्गा मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रही सफेद रंग की फोर्ड टायटेनियम कार क्रमांक CG 06 GP 1715 के चालक ने अपने वाहन को तेज व लापरपवाही पूर्वक चलाते हुए हेमकुमारी की स्कुटी क्रमांक CG 06 GZ 3445 को ठोकर मार दी, जिससे वह रोड़ किनारे गिर गयी. हादसे में उसे चोटे आई है. उसे डायल 112 वाहन से उसे अस्पताल ले जाया गया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें