बागबाहरा : चाय दूकान में आकर की मारपीट - CG Sandesh

बागबाहरा : चाय दूकान में आकर की मारपीट

बागबाहरा थाने में चाय दूकान के संचालक ने मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है. आरोपी पर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का आरोप है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

वार्ड नं 02 झलप चौक बागबाहरा निवासी अशोक नायक 30 दिसम्बर को दोपहर करीबन 04:50 बजे अपने दूकान में चाय धंधे पर था. इसी दरम्यान हरीश उर्फ मोनू ध्रुव पिता लक्ष्मी ध्रुव निवासी लालपूर मोटर सायकल से आकर चाय दूकान के पास मोटर सायकल खड़ा कर दूकान में आया और पूरानी रंजिश को लेकर गंदी-गंदी अश्लील गाली गुप्तार कर अशोक के कॉलर को खींच कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. 

आरोपी ने तुझे देख लूंगा और जान से मार दूंगा कहकर धमकी देने लगा. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी हरीश उर्फ मोनू ध्रुव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें