बागबाहरा : गाली गलौज करने से मना करने पर तीन लोगों ने युवक को पीटा
बाग़बाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में गली में गाली गलौज करने से मना करने पर तीन लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी. तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी रूपेश कुमार साहू ने पुलिस को बताया की वह भुरकोनी स्कूल में बच्चों को पढाने के लिए जाता है. उसका घर लक्ष्मीपुर चौक में है. वहीं बगल में लखन सेन का सेलून दुकान है. जहां पर युवराज दीवान और अगेश्वर आकर मां बहन की गंदा गंदा गाली गलौज करते रहते है. रूपेश ने पहले कई बार गाली गलौज करने से मना किया था.
1 जनवरी को शाम 06:30 बजे से 07:00 बजे के बीच फिर से युवराज दीवान, अगेश्वर और लखन सेन रूपेश के घर के सामने गली में आकर गाली गलौज करने लगे. रूपेश द्वारा मना करने पर तुम मना करने वाले कौन होते हो कहते हुए तीनों एक राय होकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर वहीं पर रखें ईंट में धकेल दिये, जिससे रूपेश को चोटे आई है. मारपीट करके तीनों अपने घर चले गये.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी अगेश्वर गाडा, युवराज दीवान, लखन सेन के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.