सरायपाली : ढाबा में खाना खाने गए युवक के साथ मारपीट
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राटार के गोकुल ढाबा में खाना खाने गए युवक के साथ दो लोगों ने मारपीट की. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
वार्ड नंबर 08 बसना निवासी शैय्यद लोकमान अहमद शाह मोटर सायकल खरीदी बिक्री डीलरशीप का काम करता है. 4 जनवरी को रात करीब 08 बजे वह अपने दोस्त अंकित सलूजा, राजा प्रधान के साथ खाना खाने NH53 गोकुल ढाबा हर्राटार सरायपाली गया था.
ढाबा में उनके बगल सीट पर सरायपाली का कमलदीप सिंह उर्फ टीन्ड उर्फ छोटू अपने एक अन्य भाई के साथ खाना खा रहा था. फिर दोनों अचानक से टेबल के पास आकर बेवजह गाली गलौज करने लगे, जिसे मना करने पर दोनो आवेश में आकर पुन: अश्लील गाली गलौज कर जान सहित मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का, लात गुसा से मारपीट करने लगे. मारपीट से शैय्यद लोकमान अहमद शाह के दाहिने हाथ व दोनो गाल में चोट लगी है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कमलदीप सिंह उर्फ टीन्ड उर्फ छोटू एवं एक अन्य उसका भाई के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.