महासमुंद : दो मोटर सायकल के चोरी की शिकायत दर्ज - CG Sandesh

महासमुंद : दो मोटर सायकल के चोरी की शिकायत दर्ज

महासमुंद थाने में दो मोटर सायकल के चोरी की शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम गबौद निवासी डुगेश्वर दीवान के मोटर सायकल क्र. CG06GV 0406 पंजीकृत है. 20 अगस्त को डुगेश्वर अपने भतीजा कमल दीवान के साथ महासमुन्द काम से गया था, काम होने के बाद महासमुन्द से वापस गबौद जाते समय 03:30 बजे कोसरंगी शीद्ध बाबा मंदिर के पास दर्शन करने के लिये मोटर सायकल को खडी कर गये थे. इसी दौरान किसी ने मोटर सायकल चोरी कर ली. बाइक की कीमत लगभग 39 हाजार रूपये बताई जा रही है. पतासाजी के बाद भी बाइक नहीं मिली तो 5 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

वहीं, नेहरू चौक महामसुन्द के अमृत ज्वेलर्स के पास से भी मोटर सायकल चोरी हो गई. वार्ड नं 15 नेहरू चौक महासमुन्द निवासी पियूष कुमार जैन ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 22 नवंबर की रात दुकान के सामने खड़ी उसके पुत्र यश जैन के मोटर सायकल होण्डा लिवो क्रमांक CG06 GN 6978 कीमती 45 हजार रूपये को कोई अज्ञात चोरी कर ले गया.

पुलिस ने दोनों ही मामलों की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें