CG : पटवारी पर रिश्वत लेने का आरोप, निलंबित करने के निर्देश - CG Sandesh

CG : पटवारी पर रिश्वत लेने का आरोप, निलंबित करने के निर्देश

राजिम : ग्राम पंचायत तरीघाट में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू से एक किसान ने पटवारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया. इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए नायब तहसीलदार शशि नर्मदा को जांच कर तुरंत सस्पेंड करने की बात कही.

बता दें कि कार्यक्रम के दौरान तरीघाट निवासी किसान श्याम लाल साहू ने पटवारी कोमल लाल वर्मा पर 1600 रुपए की रिश्वत लेने की बात खुली मंच पर रखी. किसान ने पैसे की बात तो कह दी मगर कितने रुपए लिए उसे बोल नहीं पा रहे थे, जिस पर विधायक ने बिना डर भय बोलने को कहा. फिर किसान ने बताया कि मेरे नाम पर 5 काठा का खेत होने की जानकारी पटवारी द्वारा दिए जाने पर उन्होंने कहां था रिकार्ड दुरुस्त कर आपको जमीन मिल जाएगी. इसके चलते उनके द्वारा पैसे की मांग करने पर मेरे द्वारा ग़रीबी व तंग हाल जिंदगी जीने के चलते 1600 रुपए दिया गया था.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें