CG- क्रास फायरिंग में 6 माह की बच्ची की मौत..कांग्रेस ने जां... - CG Sandesh

CG- क्रास फायरिंग में 6 माह की बच्ची की मौत..कांग्रेस ने जांच के लिए बनाई पांच सदस्यीय समिति..

बीजापुर। क्रास फायरिंग में 6 माह की बच्ची के मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।


बता दें कि बीजापुर में सोमवार को क्रॉस फायरिंग में 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई थी। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में यह क्रॉस फायरिंग हुई। वहीं बच्ची के मां के हाथ में भी गोली लगी। मुठभेड़ में DRG के 2 जवान घायल हुए थे। मामला गंगालूर थाना इलाके का है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें