नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर ससूर और देवर को... - CG Sandesh

नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर ससूर और देवर को भेजा गया जेल

कोण्डागांव। महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ कड़े कानून होने के बावजूद महिलाओं पर अत्याचार करने का मामला थम नहीं रहा है। ससुरालियों की प्रताड़ना ने फिर एक नवविवाहिता को अत्महत्या करने को मजबूर कर दिया। ससुराल वालों की प्रताड़ने के चलते नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला बस्तर संभाग के कोण्डागांव जिले का है जहां नवविवाहिता ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर मायके में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

 


इस मामले में सिटी कोतवाली कोंडागांव ने मृत नव विवाहित महिला के मायके पक्ष के शिकायत पर मर्ग कायम कर विवेचना किया। विवेचना में मृतका के ससुर गणेश पांडे और देवर हितेन पांडे दोषी पाए गए। अब सिटी कोतवाली कोंडागांव पुलिस ने दोनों आरोपियों को आत्महत्या के लिए उकसाने के चलते गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक महिला का फरसगांव अंतर्गत पासंगी गांव में चार माह पहले विवाह हुआ था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें