बसना : छात्रों को दी गई सूचना प्रौद्योगिकी की जानकारी - CG Sandesh

बसना : छात्रों को दी गई सूचना प्रौद्योगिकी की जानकारी

बसना महाविद्यालय में “वैल्यू एडेड कोर्स” के चतुर्थ दिवस रिसोर्स पर्सन के रूप में शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद के अरविंद साहू असिस्टेंट प्रोफेसर इंग्लिश शामिल हुए। उन्होंने बसना महाविद्यालय के कला संकाय से वैल्यू एडेड कोर्स में जुड़े सभी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के आधार पर सर्वप्रथम सूचना प्रौद्योगिकी (information Technology) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. 

उसके पश्चात कम्प्यूटर की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए उसे विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने छात्र छात्राओं के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए साईबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए छात्रों को जागरूक किया। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों के उपयोग इत्यादि के बारे में बताया।

इस वैल्यू एडेड कोर्स में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक आरती साव, एन. के. प्रधान, डॉ. सी. बखला, विजय कठाने, अजय जलक्षत्री ,संतोष कुमार, गीतिका प्रधान एवं अतिथि व्याख्याता रोशनी गुप्ता ,दीपिका अग्रवाल , मितेश नंद, रितेश देवता , मोहन लाल बांधे , जागेश्वर अजय तथा समस्त कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें