Instagram पर डाली 11वीं की छात्रा की अश्लील फोटो : मां ने दे... - CG Sandesh

Instagram पर डाली 11वीं की छात्रा की अश्लील फोटो : मां ने देखा तो उड़े होश, सच्चाई पता चलने पर परिजनों ने दर्ज कराई FIR

दुर्ग जिले में अज्ञात आरोपी ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की अश्लील फोटो Instagram पर अपलोड कर दी। जब उस फोटो को छात्रा की मां ने देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां ने बेटी से पूछा, तो उसने पूरी सच्चाई बताई। इसके बाद मामले की शिकायत जामुल थाने में दर्ज कराई गई है। जामुल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा की किसी ने Instagram से फोटो निकाली। इसके बाद उसे एडिट कर फोटो न्यूज बनाई। इसके बाद उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड करके वायरल कर दिया। इधर जब घरवालों ने बेटी की ऐसी तस्वीर देखी, तो घर में कोहराम मच गया।


परिजनों ने बेटी को बुलाया, तो उसने कुछ भी जानकारी होने से मना किया। काफी दबाव और प्यार से पूछने के बाद भी बेटी ने जब कुछ नहीं बताया, तो घर वालों को फोटो पर शक हुआ। छात्रा की मां ने जब उस फोटो को गौर से देखा तो पता चला कि जिस न्यूड बॉडी को छात्रा के चेहरे के साथ लगाया गया है, वो उसका है ही नहीं। जामुल पुलिस स्टेशन। इसके बाद परिजन जामुल थाने पहुंचे। उन्होंने मामले की शिकायत दर्ज कराई। जामुल पुलिस ने अज्ञात आरोपी खिलाफ धारा 509(ख), 67(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ये पता लगाएगी की वो फोटो किस आईपी एड्रेस से अपलोड की गई है। पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें