देह व्यापार का भंडाफोड़...आपत्तिजनक हालत में दो युवतियों समे... - CG Sandesh

देह व्यापार का भंडाफोड़...आपत्तिजनक हालत में दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार

 sex Racket. पुलिस ने एक मोहल्ले में छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. 112 वाहन के पुलिसकर्मियों ने निजी मकान में छापेमारी कर आपत्तिजनक हालत में दो युवतियों और तीन पुरुषों को हिरासत में लिया है. मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं.


पूरा मामला नालंदा जिले के बिहारशरीफ थाना क्षेत्र का है. पटेल नगर मोहल्ले में पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा किया है. आपत्तिजनक हालत में दो युवतियों समेत पांच को गिरफ्तार किया गया है. 112 वाहन के पुलिसकर्मियों ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि पटेल नगर मोहल्ले में एक लड़की को लाकर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है.

सूचना पर छपेमारी की गई. सभी को हिरासत में लेकर बिहार थाना के हवाले कर दिया गया है. स्थानीय लोगों की माने तो थाने से कुछ ही दूरी पर महीनों से यह गोरखधंधा चल रहा था.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें