BJP नेता और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष असीम राय के मर्डर  - CG Sandesh

BJP नेता और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष असीम राय के मर्डर

पखांजूर। कांकेर के पखांजूर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी है कि वारदात को दो नकाबपोश युवकों ने अंजाम दिया। असीम राय की हत्या के लिए दोनों इंतजार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वारदात शाम लगभग 8:00 बजे के आसपास हुई।

जब असीम राय पखांजूर यूनियन संघ में पहुंचे थे और कार्यालय से बाहर निकलता देख मोटरसाइकिल में बैठे दो नकाबपोश युवकों ने असीम राय के कनपटी में बंदूक तानते हुए गोली मार दी और वहां से फरार हो गए।गोली गलने के बाद नीचे गिर पड़े असीम राय को प्रत्यक्ष दर्शियों ने पखांजूर सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने असीम राय को मृत्य घोषित कर दिया है।बरहाल पूरी घटना पखांजूर थाने से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर हुई है ऐसे में पुलिस प्रशासन की सक्रियता पर भी सवाल उठने लगे हैं बरहाल दोनों नकाबपोश आरोपी फरार है।



आईजी बोले- जांच जारी
 बीजेपी नेता की हत्या को लेकर बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि अभी घटना स्थल में पूरी टीम पहुंची है। पुलिस की टीम जांच करेगी, उसके बाद ही कुछ कह सकेंगे फिलहाल जांच जारी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें