CG : चलती ट्रक में लगी आग...इस वजह से हुआ हादसा - CG Sandesh

CG : चलती ट्रक में लगी आग...इस वजह से हुआ हादसा

सुकमा। जिले में चलती ट्रक में आग लगने की घटना सामने आई है। घटना के समय ट्रक में मौजूद ड्राइवर और हेल्‍पर ने कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि टायर फटने की वजह से ट्रक में आग लग गई। ट्रक पर मछली दाना लदा हुआ था जो जलकर पूरी तरह से नष्‍ट हो गया।

 


जानकारी के अनुसार घटना सुकमा जिला के पकेला के पास एनएच-30 की है। एक ट्रक बिलासपुर से आंध्रप्रदेश गुरिवाड़ा ले जाया जा रहा था। ट्रक पर मछली दाना लदा था। इसी दौरान ट्रक का पहिया फट गया। टायर फटते ही ट्रक अनियंत्रित हो गया और जमीन से रगड़ खाने की वजह से निकली चिंगारी ने आग का रूप ले लिया। इस दौरान ड्राइवर ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और हेल्‍पर के साथ ट्रक से बाहर कूदकर जान बचाई।

लोगों ने इस घटना की जानकारी स्‍थानीय पुलिस और दमकलकर्मियों को दी। पुलिस और फायरबिग्रेड की गाड़ी जब तक मौके पर पहुंची तब तक ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें