CG- अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार.. डीलरशिप देने के नाम पर की थी 5... - CG Sandesh

CG- अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार.. डीलरशिप देने के नाम पर की थी 5 लाख की ठगी..

कांकेर। एडवांस्ड इंटरनेशनल नामक कंपनी के नाम पर लोगों को डीलरशिप और मॉड्यूलर किचन लगवाने का झांसा देकर अंतरराष्ट्रीय ठगी करने वाले आरोपी को कांकेर पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। कांकेर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर रायपुर स्थित उसके दफ्तर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर निवासी अजय गांधी ने 5 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज की। शिकायत में बताया गया कि रायपुर निवासी आरोपी यशवंत सिन्हा पिता आरके सिन्हा ने एडवांस इंटरनेशनल कंपनी के मॉड्यूलर किचन की डीलरशिप देने के नाम पर उनसे 5 लाख रुपए लिए थे। आरोपी ने वादा किया था कि वह कंपनी का आउटलेट खोल कर देगा और मॉड्यूलर किचन के सारे सामान उपलब्ध कर आएगा। लेकिन, आरोपी ने ऐसा कुछ नहीं किया और प्रार्थी को उसके रुपए भी वापस नहीं दिए। प्रार्थी अजय गांधी लगातार आरोपी से संपर्क कर अपने पैसे की वापसी की मांग की. लेकिन, रकम वापसी करने आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। आरोपी की नियत को देखते हुए प्रार्थी अजय गांधी ने इस मामले की पूरी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। जहां पुलिस ने मामले में अपराध पंजीकृत करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें