सरायपाली और सांकरा थाने में मोटर सायकल चोरी की शिकायत दर्ज - CG Sandesh

सरायपाली और सांकरा थाने में मोटर सायकल चोरी की शिकायत दर्ज

सरायपाली और सांकरा थाना में मोटर सायकल चोरी की शिकायत दर्ज कराई गयी है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है.

सरायपाली थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, उडियापारा सरायपाली निवासी एलआईसी एजेण्ट उमेश पाणीग्राही 4 दिसम्बर को शाम करीबन 06:20 बजे खीरसागर होटल सरायपाली में सामान खरीदने के लिये अपने होंडा साईन मोटर सायकल क्रमांक CG 13 UF 2653 से गया था. मोटर सायकल को खीरसागर होटल के सामने हेण्डल लॉक कर खड़ी करके अंदर सामान खरीदने चला गया. कुछ देर बाद जब सामान खरीदकर वापस आया तो देखा कि उसका मोटर सायकल नहीं था. पतासाजी के बाद भी मोटर सायकल नहीं मिली. बाइक की कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई जा रही है.

वहीं दूसरा मामला सांकरा थाना क्षेत्र का है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम लोहरीनडोंगरी निवासी गोपाल यादव का सांकरा में गोपाल पान पैलेश के नाम से दुकान है. 22 नवम्बर को वह अपने दुकान के बाजु में अपना होण्डा एक्टीवा स्कुटी वाहन क्र. CG 06 GZ 6438 को खड़ा किया था. जिसे रात लगभग 10 बजे कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया.

पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें