महासमुंद के नए एसपी आईपीएस राजेश कुकरेजा ने ग्रहण किया पदभार - CG Sandesh

महासमुंद के नए एसपी आईपीएस राजेश कुकरेजा ने ग्रहण किया पदभार

महासमुंद : आज आईपीएस राजेश कुकरेजा ने पुलिस अधीक्षक महासमुंद का पदभार ग्रहण किया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज राजेश कुकरेजा को सलामी दी गई तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव व अन्य राजपत्रित अधिकारियों से परिचय उपरांत राजेश कुकरेजा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी स्टाफ से मुलाक़ात की. 

राजेश कुकरेजा पूर्व में भी जिला महासमुंद में वर्ष 2013 से 2016 तक जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें