सांकरा : बोर गाड़ी की ठोकर से खेत जा रहे व्यक्ति की मौत - CG Sandesh

सांकरा : बोर गाड़ी की ठोकर से खेत जा रहे व्यक्ति की मौत

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरीपाली में पैदल खेत जा रहे व्यक्ति को बोर गाड़ी ने ठोकर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर द्वारा बचने की उम्मीद न होना बताने पर उसे रायपुर से घर लाया जा रहा था. इसी दौरान उसकी मौत हो गई.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 07 जनवरी को दोपहर ग्राम डोंगरीपाली निवासी लक्ष्मण मांझी पिता स्व. अमृतलाल मांझी उम्र 45 साल पैदल अपने खेत जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रही बोर गाड़ी ट्रक क्रमांक KA 01 MK 5619 के चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लक्ष्मण मांझी को ठोकर मार दी.

हादसे में लक्ष्मण को गंभीर चोट लगी. उसे प्रायवेट वाहन से ईलाज हेतु सीएचसी बसना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहत्तर ईलाज के लिये रायपुर रिफर करने पर रायपुर व्ही केयर अस्पताल में भर्ती कर ईलाज कराया जा रहा था, डॉक्टर द्वारा 8 जनवरी को बचने की उम्मीद न होना बताये जाने पर उसे रायपुर से वापस घर लाया जा रहा था. रास्ता में ग्राम जेराभरन से डोंगरीपाली के बीच लक्ष्मण की मौत हो गई.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी बोर गाड़ी चालक के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें