महासमुंद : रेलवे स्टेशन से स्कूटी चोरी - CG Sandesh

महासमुंद : रेलवे स्टेशन से स्कूटी चोरी

महासमुंद रेलवे स्टेशन से स्कूटी चोरी हो गई. चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है.

ग्राम लभरा खुर्द निवासी सुरेन्द्र सिंह ठाकुर ने पुलिस को बताया की उसके बडे भैया विरेन्द्र ठाकुर के स्कूटी होण्डा एक्टीवा क्र. CG 12 AB 6596 से वह 01 दिसम्बर को रात लगभग 8 बजे रेलवे स्टेशन मेहमान को लेने गया था. स्कूटी को रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी कर रेलवे स्टेशन अंदर गया. करीब एक घंटा बाद बाहर आकर देखा तो उसकी स्कूटी कोई चोरी कर लिया था. 

पतासाजी के बाद भी स्कूटी नहीं मिली तो चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. स्कूटी की कीमत करीबन 30000 रूपये बताई गई. पुलिस ने 8 जनवरी को अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें