बागबाहरा : सड़क हादसे में जनपद पंचायत का चौकीदार घायल - CG Sandesh

बागबाहरा : सड़क हादसे में जनपद पंचायत का चौकीदार घायल

बागबाहरा बस स्टैण्ड की ओर से महासमुंद की ओर जा रही ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति के बेटी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

वार्ड क्र. 12 उड़ियापारा सरायपाली निवासी नेहा सिंह एक सप्ताह पूर्व अपने मायके परिवारिक काम से बागबाहरा गयी थी. उसके पिताजी ओंकार सिंह ठाकुर जनपद पंचायत बागबाहरा में चौकीदार के पद पर पदस्थ हैं. 

8 जनवरी को सुबह 10:15 बजे ओंकार सिंह ड्यूटी जाने के लिए घर से निकल रहे थे. उसी समय बागबाहरा बस स्टैण्ड की ओर से महासमुंद की ओर जा रही ट्रक क्रमांक CG 04 NJ 6571 के चालक ने अपनी ट्रक को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मार दी.

हादसे में ओंकार सिंह को गंभीर चोंट आयी है. उसे उपचार हेतु रायपुर रिफर किया गया है. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें