पिथौरा : गाँव में दो पक्षों में मारपीट, काउंटर केस दर्ज - CG Sandesh

पिथौरा : गाँव में दो पक्षों में मारपीट, काउंटर केस दर्ज

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनासिल्ली में दो पक्षों में मारपीट हुई. दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम सोनासिल्ली निवासी समारू सेन ने पुलिस को बताया है की 8 जनवरी को दोपहर करीबन 03 बजे वह अपने घर के सामने बर पेड़ के नीचे गांव के लोगों के साथ बैठा था. उसकी पत्नि मानु सेन और मालती मारकण्डेय आपस में बहस हो रहे थे. दोनों के बहस को देखकर समारू वहां पर गया और बीच बचाव किया तब मालती मारकण्डेय ने समारू को मेरे साथ वाद विवाद कर रहे हो कहकर झूमा झटकी करने लगी.

इसी दौरान मालती के पति गुमान मारकण्डेय ने आकर समारू के साथ अश्लील गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्के से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी.

वहीं मालती मारकण्डेय ने अपनी शिकायत में बताया है की 8 जनवरी को दोपहर करीबन 03 बजे उसकी तबीयत अचानक खराब होने से गांव के ही अस्पताल जा रही थी. समारू सेन के घर के पास पहुंची थी. इसी दौरान समारू की पत्नि मानु सेन अपने घर के सामने कुछ महिलाओं के साथ बैठकर बातचीत कर रही थी और मालती मारकण्डेय को देखकर कुछ बोल रही थी. तभी वहां पर रूककर मालती ने कहा क्यों गाली गलौज कर रही है. इतने में मानु सेन ने अपने पति समारू सेन को बुलाया और मानु सेन ने मालती को अश्लील गाली गलौज करते हुए झूमा झटकी करने लगी. तब मालती ने अपने पति गुमान को फोन कर बुलाया. मालती को मारपीट से चोटे आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें