बसना : मोटरसाइकिल से 10 लीटर महुआ शराब का परिवहन करते एक व्य... - CG Sandesh

बसना : मोटरसाइकिल से 10 लीटर महुआ शराब का परिवहन करते एक व्यक्ति गिरफ्तार

बसना थाना अंतर्गत बंसुला-अरेकेल सड़क मार्ग में पुलिस ने प्लेटिना मोटरसाइकिल से 10 लीटर कीमती 2000 रुपये के महुआ शराब को बिक्री हेतु परिवहन करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि बसना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध महुआ शराब के कारोबार पर लगाम हेतु पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि बंसुला से अरेकेल जाने वाली सड़क मार्ग अरेकेल में प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 06 जीआर 4318 में अवैध रूप से महुआ शराब परिवहन करने कि सूचना घटना स्थल बंसुला से अरेकेल जाने का मार्ग अरेकेल तालाब के पास आरोपी राजकुमार साण्डे पिता घनश्याम साण्डे उम्र 29 वर्ष निवासी राजासेवईया खुर्द थाना पिथौरा के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक थैला के अंदर दस लीटर क्षमता वाली सफेद जरकीन में भरी 10 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 2000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल प्लेटिना कीमती 50,000 रूपये कुल जुमला कीमती 52,000 रूपये को जप्ती कर आरोपी को आबकारी एक्ट धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। कार्यवाही में थाना प्रभारी सहित पूरी पुलिस टीम का योगदान रहा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें