विकासखंड सरायपाली में विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत दमोदरहा पहुंचा
09 जनवरी 2024 दिन मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगमन ग्राम पंचायत दमोदरहा में हुआ। विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला दमोदरहा के प्रांगण में रखा गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष जनपद पंचायत धर्मेंद्र चौधरी, अध्यक्षता सरपंच दमोदरहा जलंधर प्रधान, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामलाल चौहान ,पुष्पलता चौहान, सभापति जयंती पटेल, संजय डड्सेना,राजेंद्र नायक ,अनंत राम पटेल ,पूर्व सरपंच दयानिधि पटेल, फुलेश्वर नायक, लक्ष्मी प्रसाद पटेल, टंकधर मांझी,अद्भुत प्रधान, बाबूलाल पटेल ,हृदय पटेल, जयलाल पटेल ,मालिक राम पटेल ने मां सरस्वती, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र की पूजा अर्चना दीप प्रज्जवलित कर पुष्प नारियल भेंट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना के साथ राज्य गीत अरपा पैरी के धार सिमरन मानसी के द्वारा सावधान की मुद्रा में कराया गया। कार्यक्रम के डे नोडल अधिकारी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र रावल ने कार्यक्रम के उद्देश्य और विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। संकल्प वाचन मुख्य अतिथि द्वारा शपथ की मुद्रा में खड़े होकर कराया गया। उसके पश्चात भारत सरकार हमारे द्वारा भारत सरकार हमारे द्वार नारा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात शास. प्राथ. शाला दमोदरहा ने सरस्वती वंदना एवं शास.प्राथ.शाला लिमगांव के छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।उक्त कार्यक्रम में सरकार के 22 विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने विभाग के स्टाल लगाकर हितग्राहियों को जानकारी के साथ-साथ उनके समस्याओं का समाधान कर रहे थे।
इसमें शिक्षा विभाग का स्टाल बहुत ही आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। जहां पर शिक्षा विभाग के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी लगे हुए थे ,जिसमें पुस्तकालय, जादुई पिटारा , एफएलएन कीट , बालवाड़ी , टीएलएम एवं खेल-खेल में शिक्षा के बारे में जानकारी प्रदान किया। उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन समुदाय के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा था। राजस्व विभाग द्वारा आय, जाति, निवास बनाया जा रहा था, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रेडी टू ईट, पोषण आहार संबंधी विभिन्न जानकारी प्रदान कर रहे थे। विकसित भारत रथ द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रदर्शन किया गया। साथ ही सभी विभाग के हितग्राहियों ने अपने-अपने अनुभव सुनाए इस क्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जयलाल भोई हितग्राही शोभाराम पटेल ,कृषि विभाग बी एल मिर्धा हितग्राही कैलाश मांझी, गोविंद प्रधान, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कमलेश प्रधान, सहकारी समिति मनोज साहू हितग्राही अमी लाल पटेल, राजस्व विभाग मनोरमा दीवान हितग्राही देवराज प्रधान, महिला एवं बाल विकास विभाग दीक्षा बारिक हितग्राही नंदिनी चौहान, रेवती चौहान,स्वास्थ्य विभाग अखिल प्रधान हितग्राही शौकी लाल चौहान,मोहन सिदार, प्रधानमंत्री फसल बीमा जागेश्वर बंजारे हितग्राही अवधूत प्रधान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन हितग्राही तपस्विनी प्रधान, सरिता बंजारा, जया चौहान, शिक्षा विभाग दुर्वादल दीप, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विभाग रोहित रात्रे ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के रूप में बात रखें। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सुकन्या समृद्धि योजना ,पी एम पोषण योजना, मुफ्त खाद्यान्न वितरण योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम सम्मान निधि योजना ,स्टार्टअप इंडिया,आधार कार्ड ,दीनदयाल अंत्योदय योजना, हर घर नल योजना ,आजीविका मिशन योजना, नैनो यूरिया योजना आदि योजना पर विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्न प्रासन्न कराया गया।धरती करे पुकार के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख मुरली बजाए, डोंगरी मा,रस जामु डालि, एक गुइया रे(करमा) देश भक्ति, हिंदी, छत्तीसगढ़ी, ओड़िया गीतों पर बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। अतिथियों द्वारा बच्चों को नगद राशि देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रतिभागियों को कापी,पेन देकर पुरस्कृत किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिकलसेल, टी बी, बीपी, शुगर जांच की गई ।
उक्त कार्यक्रम का संचालन सीएसी अनिल पटेल ने किया। कार्यक्रम में प्राचार्य ठंडा राम टिकुलिया ,चक्रधर पटेल,पिताम्बर भोई, मधुसुदन विशाल,गिरधारी पटेल,दरस पटेल ,दिनेश पटेल,रिखीराम चौधरी, मनीष साहू, अनिता साहू,नरेश पटेल गणमान्य नागरिक एवं माताएं उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन सरपंच जलंधर प्रधान ने किया।