
महासमुंद : जिला स्तरीय भाषा प्रतियोगिता का आयोजन, दीपिका सोनी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
नेहरू युवा केंद्र महासमुंद (युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार) के संयुक्त तत्वाधान में अर्पित कुमार तिवारी जिला युवा अधिकारी के निर्देशानुसार जिला स्तरीय भाषा प्रतियोगिता का आयोजन महर्षि विद्या मंदिर मचेवा महासमुंद में संपन्न हुआ। इस आयोजन में महासमुंद जिले के युवाओं ने बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिया भाषा प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में शामिल रहे। प्रतियोगिता आर .के .तिवारी प्राचार्य महर्षि विद्या मंदिर महासमुंद, अंकित भोई,सहायक प्राध्यापक( हिंदी), रितु द्विवेदी,शिक्षिका ,महर्षि विद्या मंदिर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
सभी प्रतिभागियों ने" माय भारत विकसित भारत @2047 "के विषय पर अपना - अपना विचार प्रकट करते हुए बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ अपने-अपने विचार प्रकट किया। जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- दीपिका सोनी ,दूसरा स्थान- सपना प्रधान तथा तीसरा स्थान - वर्षा गजेंद्र ने प्राप्त किया विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस कार्यकर्म में महर्षि विद्या मंदिर के शिक्षक गण तथा स्वान यूथ क्लब के निलेश तिवारी तथा उनके साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा तथा कार्यक्रम में सफल बनाने के लिए एम.टी.एस ब्रिजेश सिंह चंदेल, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंजली शर्मा, राजेश कन्नौज उपस्थित रहे।