सांकरा : मुर्गा सब्जी नहीं देने पर विवाद के बाद मारपीट, केस दर्ज
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम भतकुदा के वनदुर्गा मंदिर के पास मुर्गा सब्जी नहीं देने पर विवाद के बाद मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
गोपालपुर निवासी लंबोदर दीप पिता स्व. धनुर्जय दीप उम्र 50 साल ने पुलिस को बताया की 09 जनवरी को उसके गांव के प्रेमलाल नंद वनदुर्गा मंदिर भतकुंदा में पूजा पाठ में बकरा दिया था. लंबोदर को भी प्रसाद खाने के लिये निमंत्रण दिया था. वहां पर ग्राम जोगीदादर के गुणसागर चौहान भी आया था. लंबोदर ने गुणसागर से धरम सिंग के लिए मुर्गा सब्जी मांगा तो गुणसागर सब्जी देने से मना कर गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी गुणसागर के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें