सड़कों पर गिराते जा रहे राखड़... नियम विरुद्ध परिवहन पर की जा ... - CG Sandesh

सड़कों पर गिराते जा रहे राखड़... नियम विरुद्ध परिवहन पर की जा रही कार्यवाही

कोरबा.. राखड़ परिवहन के संबंध में कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा नियमानुसार कार्यवाही के कड़े निर्देश के पश्चात जिले में जाँच और कार्यवाही के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में परिवहन अधिकारी शशिकांत कुर्रे, एसडीएम कोरबा श्रीकांत वर्मा द्वारा पर्यावरण को ताक पर रख कर राखड़ परिवहन करने वाले वाहनों की आज सघन जांच की गई।



बिना तिरपाल, बिना रिफलेक्टर, अवैध डंपिंग,बिना फिटनेस के संचालित राखड़ लोड वाहनों पर चलानी कार्यवाही की गई। मौके पर ही वाहनों में सुव्यवस्थित तरीके से तिरपाल लगवाई गई तथा सड़क किनारे,खुले जमीन पर राखड डंप न करने की समझाइश दी गई। टीम द्वारा रात्रि में सड़क किनारे अवैध डंपिंग कर पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जा रही है जो नियमों को ताक पर रख कर राखड़ डंप कर रहे हैं।

आर.टी.ओ. उड़नदस्ता टीम द्वारा विभिन्न मार्गो पर 34 ऐसे वाहनों पर चालानी कार्यवाही से 41600/ रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई। अभी यह संयुक्त कार्यवाही आगे दिनों में भी जारी रहेगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें