जमीन विवाद में किया जानलेवा...पिता और भाई ने किया कुल्हाड़ी... - CG Sandesh

जमीन विवाद में किया जानलेवा...पिता और भाई ने किया कुल्हाड़ी से हमला

कांकेर: जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में जमीन बंटवारे को लेकर पिता ने अपने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिसमें बड़ा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वहीं आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 9 जनवरी की रात लामकन्हार का रहने वाला रन्नू राम दुग्गा बाजार से वापस घर आ रहा था। रास्ते में उसे उसका पिता जगलू राम दुग्गा और छोटा भाई रतेसिंह दुग्गा मिल गया। दोनों जमीन विवाद को लेकर बंटवारे की बात कहते हुए झगड़ने लगे।

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पिता-पुत्र ने रन्नू राम दुग्गा के साथ धक्कामुक्की की और उसे घसीटते हुए उसके घर ले गए। छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे रन्नू राम दुग्गा गंभीर रूप से घायल हो गया।

 


पत्नी और बेटी ने किया बीच-बचाव

पिता और छोटे भाई की मारपीट से रन्नू राम चिल्लाने लगा। अपने पति के चिल्लाने की आवाज सुनकर पत्नी मनोती बाई दुग्गा और बेटी सुशीला घर से बाहर आई और बीच-बचाव किया। जिससे दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद घायल पति को उसकी पत्नी 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल रन्नू राम का इलाज फिलहाल जिला अस्पताल में जारी है।

2 दिन बाद साले ने थाने में की शिकायत

जमीन बंटवारे को लेकर रन्नू राम पर हुए जानलेवा हमले को लेकर उसके साले फगनाथ कावड़े ने अंतागढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने दोनों आरोपी पिता-पुत्र को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें