महासमुंद में सरायपाली क्षेत्र के लड़के को पिस्टल और चाक़ू दिखा... - CG Sandesh

महासमुंद में सरायपाली क्षेत्र के लड़के को पिस्टल और चाक़ू दिखाकर की लूटपाट

तीन युवक और एक युवती के खिलाफ केस दर्ज

महासमुंद के बरोंडा चौक से सुभाष नगर की ओर पैदल जा रहे सरायपाली क्षेत्र के युवक को तीन युवक और एक युवती ने पिस्टल और चाक़ू दिखाकर लूटपाट की. पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम रूढा (सरायपाली) निवासी फोटो ग्राफर किरण पटेल पिता सुनील पटेल उम्र 20 वर्ष ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 11 जनवरी को वह अपने ग्राम रूढा से डिजिटल कैमरा रिपेयरिंग दुकान रायपुर में कैमरा का सर्विसिंग कराने ले गया था. कैमरे में ज्यादा खराबी होने के कारण किरण वापस अपने घर न जाकर महासमुन्द में रुकने का सोचा. फिर बस नहीं मिलने के कारण व रात्रि अधिक होने से एक भैय्या जिनको वह आरजी नाम से जानता है, उनके साथ कार में रायपुर से नदी मोड़ महासमुन्द तक गया और वहां से लिफ्ट लेकर अपने दोस्त विवेक के जीजा के यहां सुभाष नगर महासमुन्द जा रहा था.

रात करीब 10:30 बजे किरण बरोंडा चौक पहुंचा और पैदल सुभाष नगर जा रहा था. ओम दूध डेयरी के पास पहुंचा तो वहां पर तीन पुरूष और एक महिला बैठे थे. वे चारो लोग किरण को देखकर उसे रोके और कहाँ से आ रहे हो, बैग में क्या रखे हो कहकर बैग को लुटने लगे. किरण ने मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर एक लड़का अपने कमर में रखे पिस्टल को निकालकर किरण के ऊपर तान दिया और दुसरा लड़का जो बड़ा था वह बड़ा वाला चाकू दिखाते हुये डराने लगा और एक लड़का किरण के गले में पहने चांदी के चैन को खिंचकर छिन लिया और लड़की ने किरण के पॉकेट को चेक कर उसके पर्स जिसमें आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और 1000 रूपये लूट लिये.

किरण ने चिल्लाया तो पास में ही मुर्गा दुकान एवं पान दुकान वाला बचाने के लिये आगे आये तो उनको ऊँचे लड़के ने बड़ा वाला चाकू दिखाया और एक लड़का पिस्टल दिखाया तो मुर्गा दुकान एवं पान दुकान वाला डर के कारण पीछे हट गये. जिसके बाद चारो आरोपी विजय लक्ष्मी बस जो बागबाहरा तरफ जा रही थी. उस बस में सवार होकर भाग गये. लुटे गए चांदी के चैन वजन करीब 250 ग्राम की कीमत करीब 4 हजार बताई जा रही है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी अज्ञात तीन पुरूष और एक महिला के खिलाफ 392-IPC, 25-LKS, 27-LKS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें