सरायपाली : बाजार से लौट रहे किसान के साथ दो लोगों ने की मारपीट
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बैदपाली निवासी किसान के साथ बाजार से लौटते वक्त दो अज्ञात लोगों ने डंडे से वार कर मोटर सायकल से गिरा दिया, जिससे किसान घायल हो गया. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम बैदपाली निवासी किसान देवार्चन भोई 10 जनवरी को शाम करीब 6 बजे सरायपाली बाजार से सामान खरीदकर मोटर सायकल स्पेलेण्डर से अपने गाँव बैदपाली लौट रहा था. बैदपाली रोड़ स्थित सप्ताहिक बाजार के पास झिलमिला करीब 06 बजे पहुंचा तभी रास्ते में दो व्यक्ति खड़े थे. जो देवार्चन को देखकर अचानक अपने पास रखे डंडे से देवार्चन के सिर में मारे, जिससे देवार्चन मोटर सायकल से जमीन में गिर गया.
उन दोनो व्यक्तियो ने देवार्चन को अश्लील गालिया देते हुये जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से सरायपाली की ओर भाग गये. उसी दौरान वहां से गुजर रहे देवार्चन के गांव के अमित व उसके साथी ने देवार्चन को उठाकर घर ग्राम बैदपाली ले गये. मारपीट से उसे चोटे आई है. इलाज कराने के बाद देवार्चन ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.