बसना : बंसुला स्कूल में मनाया गया युवा दिवस
प्राथमिक शाला बंसूला में स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर बसना के प्राचार्य नंदू निर्मलकर ,उच्च प्राथमिक शाला बंसुला के प्रधान पाठक दिनेश डडसेना ,समिति के अध्यक्ष चमेली सागर उपस्थित थे सर्वप्रथम अतिथियों ने विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके प्रसाद प्राचार्य जी ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन की कई घटनाओं पर प्रकाश डाला। तथा शिकागो सम्मेलन के बारे में बताया। इस अवसर पर डडसेना सर जी ने भी स्वामी जी के बारे में बच्चों को संबोधित किया ।कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन अनीता साहू मैडम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवीर कुमार बेहेरा प्रधान पाठक ने किया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अनीता साहू, सीता साहू, पुष्पांजलि बगरती, चमेली सागर का विशेष योगदान रहा ।