मुठभेड़ में इनामी नक्सली जनमिलिशिया कमांडर ढेर… - CG Sandesh

मुठभेड़ में इनामी नक्सली जनमिलिशिया कमांडर ढेर…

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही नक्सली आक्रामक होते दिख रही है। आए दिन नक्सलियों द्वारा आगजनी और आईईडी लगाने जैसे मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच खबर सामने आई है, कि पुसनार के जंगलो में पुलिस और नक्सली के बीच हुई मुठभेड़ में में 1 लाख का इनामी नक्सली ढेर हो गया है।


बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला बीजापुर के पुसनार के जंगलो का है, जहां नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी नक्सली तोया पोटाम ढेर हो गया। जानकारी मिली है, कि मृतक नक्सली तोया पोटाम जनमिलिशिया कमांडर था। वहीं, मौके से हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य दैनिक सामाग्री भी बरामद की गई है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही बीजापुर से 4 नक्सली गिरफ्तार हुए थे। चारों नक्सलियों की गिरफ्तारी अलग-अलग इलाकों से हुई थी। ये सभी हत्या, मार्ग अवरुद्ध जैसी कई घटनाओं में शामिल थे। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 05 किग्रा का टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर, फ्यूज वायर, इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी बरामद किया गया था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें