बागबाहरा : जहर सेवन करने से बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा ... - CG Sandesh

बागबाहरा : जहर सेवन करने से बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बागबाहरा के कर्रा पारा में जहर सेवन करने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 जनवरी को कर्रा पारा बागबाहरा निवासी शिवचरण अमीर पिता झंगलू उम्र 52 साल ने जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुन्द ले जाया गया, जहाँ ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से असल नंबरी मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें