बसना : अंगना में शिक्षा प्रशिक्षण का आयोजन बंसुला में
शासन के आदेशानुसार अंगना में शिक्षा का संकुल स्तरीय प्रशिक्षण बंसुला में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में गोवर्धन डडसेना संकुल समन्वयक प्रधान पाठक प्रवीर कुमार बेहेरा उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

इसके पश्चात एमटी मीना सहारे ,संतोषी साहू,सीता साहू मैडम के द्वारा बच्चों को खेल-खेल में कैसे पढ़ना है ,माताओ को घर में अपने बच्चों को कैसे ध्यान रखना है तथा स्मार्ट माता का चयन कैसे करें उसका संबंध में आए हुए शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर संकुल से पदमिनी साहू, अनिता साहू, पुष्पांजली, गोदावरी जगत, मुकेश प्रधान उपस्थित थे।
अन्य सम्बंधित खबरें