सरायपाली में पहली बार दुर्गा वाहिनी के तत्वाधान में पथ संचलन... - CG Sandesh

सरायपाली में पहली बार दुर्गा वाहिनी के तत्वाधान में पथ संचलन एवं शक्ति प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित

14 जनवरी को विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी के तत्वाधान में सरायपाली में समाज को नारी सशक्तिकरण की ओर अग्रसर करने एवम नारी शक्ति का परिचय कराने हेतु शक्ति प्रदर्शन एवम पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। इसी संदर्भ में 11 जनवरी को विश्व हिंदू परिषद सरायपाली के प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू जायसवाल एवम विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड संयोजक मयंक पाणिग्राही के अध्यक्षता में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पथ संचलन के कार्यक्रम के व्यवस्था, कार्य–प्रणाली को लेकर चर्चाएं हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की प्रखंड संयोजिका गायत्री मिश्रा, प्रखंड सह–संयोजिका प्राची यादव एवम भारी संख्या में बहनें उपस्थित रहे। 

बैठक में आगामी कार्यक्रम के विषय में यह निर्णय लिया गया कि पथ संचलन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारंभ होगी। पथ संचलन संतोषी मंदिर से लौटकर फव्वारा चौक से होते हुए बाजार पारा से दुर्गा मंदिर,वहां से उड़ियापारा से होते हुए लक्ष्मीनारायण मंदिर में समाप्त होगी। दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता अपने हाथों में तलवार एवम लठ लिए नगर भ्रमण करेंगी। इस पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी हमारे शहर के सभी माताओं एवम बहनों से सहृदय निवेदन करती है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में होकर के नारी सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ाएं और समाज में नारी सशक्तिकरण का एक उदाहरण प्रस्तुत करें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें