चाचा-भतीजी का रिश्ता शर्मशार : नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का... - CG Sandesh

चाचा-भतीजी का रिश्ता शर्मशार : नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का शिकार...पढिए पूरी खबर

 मुंगेली।  जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। पीड़ित लड़की और उसके परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।



नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की ये घटना पथरिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की ने अपने परिजनों के साथ थाने में आकर इस घटना पर रिपोर्ट दर्ज कराया है। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित बच्ची का चाचा यमुना गोस्वामी ग्राम जेवरा का निवासी है। पीड़ित बच्ची ने बताया कि यमुना गोस्वामी उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ पिछले आठ महीने से लगातार दैहिक शोषण कर रहा था। बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी आरोपी की पत्नी को होने के बाद उसके द्वारा इसका विरोध किया गया था।

लेकिन आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट कर उसका मुंह बंद करा दिया गया। आरोपी चाचा की हैवानियत से तंग आकर पीड़ित बच्ची ने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने बच्ची से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद इस पूरे घटनाक्रम पर दुष्कर्म, मारपीट और पाक्सों एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें