सांकरा : ट्रेक्टर की ठोकर से बाइक सवार घायल
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम सपोस से कुरमाडीह रोड़ पर दलीहाडोंगरी के पास ट्रेक्टर की ठोकर से बाइक सवार घायल हो गया. पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
ग्राम सपोस निवासी पूरन सिंह बुड़ेक ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 13 जनवरी को शाम करीबन 6 बजे उसका पुत्र विश्वामित्र बुड़ेक उम्र 29 साल अपने मोटर सायकल सी. बी. साईन क्रमांक CG 04 LU 5608 में घरेलू सामान लेने घर से दुकान जा रहा था.
इसी दौरान सांकरा की तरफ से अंसुला की ओर जा रही ट्रेक्टर क्रमांक CG 04 DA 9770 के चालक ने अपने ट्रेक्टर को तेज़ रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर विश्वामित्र बुड़ेक की मोटर सायकल को ठोकर मार दिया. हादसे के बाद उसे डायल 112 वाहन से इलाज कराने CHC पिथौरा ले जाया गया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.