सरायपाली : किक्रेट खेलने की बात पर मारपीट - CG Sandesh

सरायपाली : किक्रेट खेलने की बात पर मारपीट

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम नूनपानी में किक्रेट खेलने की बात पर मारपीट की खबर सामने आई है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम नूनपानी निवासी टेकराम सिदार ने पुलिस को बताया की उनके द्वारा गांव में किक्रेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. 13 जनवरी को संतलाल भारती किक्रेट मैदान में आकर मुझे भी खेलने दो कहकर जबरन बहस करने लगा. खेल समाप्त होने पर घर आते समय संतलाल भारती के साथी तोषराम भारती, विरेन्द्र भारती, सालिकराम भारती व अन्य 04-05 लोग टेकराम तथा लोकनाथ पटेल, मुकेश मानिकपुरी को सतनामी पारा जैतखाम के पास रास्ता रोककर मां बहन की अश्लील गाली गुफ्तार कर जान से मारने की धमकी देकर टेकराम और चारों को हाथ मुक्का से मारपीट किये. आरोप है की पिछले साल भी ये लोग मारपीट किये थे.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी तोषराम भारती, विरेन्द्र भारती, सालिकराम भारती, संतलाल भारती व अन्य 04-05 लोगों के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें