बीती रात बस ने तीन लोगों को कुचला, 3 की मौके पर मौत, 15 यात्... - CG Sandesh

बीती रात बस ने तीन लोगों को कुचला, 3 की मौके पर मौत, 15 यात्री घायल

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में रविवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बस 3 राहगीरों को कुचलते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों राहगीरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि बस में सवार 15 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को जनकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा जनकपुर तिराहे के पास हुआ। हादसा इतना भीषण था कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। मृतकों के शव भी बुरी तरह क्षत विक्षत हो गए। हादसे के बाद बस ड्राइवर सभी यात्रियों को छोड़कर फरार हो गया।


जानकारी के मुताबिक, बस में सवार यात्री मध्य प्रदेश के अमरकंटक से दर्शन करने के बाद जनकपुर वापस लौट रहे थे। घटना जनकपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस राहत कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है। हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि पक्षीराज कंपनी की बस जनकपुर के माड़ी सरई से तीर्थ यात्रियों को लेकर अमरकंटक गई थी। देर शाम करीब 8 बजे तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही बस मनेंद्रगढ़ मोड़ पर पहुंची थी। इसी दौरान ढलान में ड्राइवर बस को काबू नहीं कर पाया और अंडा ठेले के पास खड़े तीन लोगों को कुचल दिया। नीचे दबने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसा रात करीब 8 बजे हुआ।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें