महासमुंद : सरपंच के साथ दो लोगों ने की मारपीट
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनेकेरा के सरपंच के साथ दो लोगों ने मारपीट की. पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है.
वार्ड नंबर 2 महाराज पारा कनेकेरा निवासी नीलकंठ साहू वर्तमान में ग्राम पंचायत कनेकेरा का सरपंच है. 14 जनवरी को शाम करीब 7:15 बजे गोपी पाण्डे के घर के सामने आम गली ग्राम कनेकेरा में सिया राम सिन्हा और भरत सिन्हा ने नीलकंठ को देखकर पुरानी रंजीश वश मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते हुये जान से मारने की धमकी देकर सिया राम सिन्हा डंडे से एवं भरत सिन्हा हाथ मुक्का से मारपीट किया. मारपीट से सरपंच को चोटे आई है. घटना को देख सुन कर गायत्री पाण्डे एवं गजेन्द्र कोसले ने बीच बचाव किया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी सिया राम सिन्हा व भरत लाल सिन्हा के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें