पटेवा : अवैध कबाड़ से भरी ट्रक जप्त, 6 लाख 63 हजार का कबाड़ ले... - CG Sandesh

पटेवा : अवैध कबाड़ से भरी ट्रक जप्त, 6 लाख 63 हजार का कबाड़ ले जा रहे थे दो आरोपी

लगातार मिल रही थी शिकायत

पटेवा पुलिस ने 14 जनवरी को मुखबीर की सूचना पर पटेवा थाना के सामने एनएच 53 रोड़ पर अवैध कबाड़ से भरी ट्रक को पकड़ा. ट्रक में देवराज बंछोर पिता स्व महेन्द्र बंछोर उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम टेमरी थाना पाईकमाल जिला बरगढ़ (उड़ीसा) तथा प्रशांत बरिहा पिता मकरध्वज बरिहा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मोण्डोमहूल थाना बुडेन जिला बरगढ़ (उड़ीसा) अवैध कबाड़ परिवहन कर रहे थे.

पुलिस ने दोनों के संयुक्त कब्जे से एक पुरानी इस्तेमाली टाटा ट्रक कमांक CG 04 JD 5470 कीमती करीबन 13,00,000 रूपये, जिसमें लोहे के विभिन्न प्रकार के स्कैब कबाड़ भरा हुआ वजन करीबन 26520 किलोग्राम कीमती करीबन 6,63,000 रूपये जुमला कीमती करीबन 19,63000 रूपये जप्त किया गया. आरोपीगणों के विरूद्ध इस्तगाशा क्रमांक 01/2024 धारा 41(1+4) जाफौ. 379 भादवि कायम किया गया है.

संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक शशांक पौराणिक थाना प्रभारी पटेवा, प्रआर भागवत प्रसाद मिरी, आरक्षक अनिल गिलहरे सहित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें