सरायपाली : चाकू लहराकर विवाद करने के मामले में की गयी कार्रव... - CG Sandesh

सरायपाली : चाकू लहराकर विवाद करने के मामले में की गयी कार्रवाई

आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जप्त
     
पुलिस अधीक्षक महासमुंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारीयो को जिले मे अवैध रूप से नशे का व्यापार करने वालों एवं लोक शांति भंग करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है . एसडीओपी सरायपाली के मार्गदर्शन मे क्षेत्र में लगातार कार्यवाही जारी है.

14 जनवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रमेश स्वाई पिता पुस्तम स्वामी उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर सरायपाली अपने मोहल्ले में एक धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा है.

सूचना के बाद पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा एवं आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त किया. आरोपी के खिलाफ थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 27/ 24 धारा- 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें