सरायपाली : राशन कार्ड बनवाने के लिए पैसे देने से मना करने पर मारपीट का आरोप
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम संतपाली के एक बुजुर्ग ने
गाँव के एक व्यक्ति को राशन कार्ड बनवाने की बात कही तो उसने राशन कार्ड बनवाने के
लिए पैसे लगेंगे कहा. बुजुर्ग ने पैसे देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की.
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम संतपाली निवासी शिव प्रसाद राणा ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की उसका पूर्व में राशन कार्ड में नाम था, जो कट गया है. उसे बनवाने के लिए 14 जनवरी को शाम करीब 5 बजे ग्राम संतपाली के हरिसिंह चौहान को कार्ड बनाने को कहने पर पैसा देने के बाद कार्ड बनेगा बोला.
शिव प्रसाद राणा ने पैसा देने से मना कर दिया तो आरोपी हरिसिंह ने अश्लील गाली गुफ्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे बांस के डण्डा से मारपीट की, जिससे शिव प्रसाद को चोट लगी है. शिव प्रसाद बेहोश हो गया था. उसे इलाज के लिए CHC सरायपाली ले जाया गया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी हरिसिंह चौहान के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.