पटेवा : गाली गलौज कर पुरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज
पटेवा थाना क्षेत्र के श्यामनगर झलप में पुरानी बातों को लेकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, श्यामनगर झलप निवासी सुनील कुमार अग्रवाल पिता देवदत्त अग्रवाल उम्र 63 साल का पड़ोसी पोखराम यादव हमेशा शराब पीकर हो हल्ला करते रहता है. 15 जनवरी को सुबह करीबन 7 बजे सुनील और उसका छोटा बेटा मुकेश अग्रवाल खेत जाने के लिए निकले थे.
उसी समय घर के सामने गली में पोखराम यादव आया और पुरानी बातों को लेकर अश्लील गाली गलौज करने लगा एवं परिवार सहित जान से मार दूंगा कहकर धमकी देने लगा. जब सुनील के परिवार वाले घर से बाहर निकले तो पोखराम अपने घर चले गया. आरोप है की पिछले एक सप्ताह से पोखराम यादव सुनील के परिवार को जान से मारने की धमकी देते आ रहा है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पोखराम यादव के खिलाफ भादवि की धारा 294, 506 के तहत अपराध कायम किया है.