बसना : 2100 दीप जलाकर किया गया हनुमान चालीसा का पाठ, विधायक ... - CG Sandesh

बसना : 2100 दीप जलाकर किया गया हनुमान चालीसा का पाठ, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कार सेवकों का किया सम्मान

बसना नगर के शहीद वीर नारायण सिंह चौक में राष्ट्रीय बजरंग दल के नेतृत्व में भव्य हनुमान चालीसा पाठ, कार सेवकों का सम्मान एवं भोग भंडारा का कर्यक्रम आयोजित किया गया. बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कर्यक्रम की शुरुआत की.

उक्त कर्यक्रम में 2100 दीप प्रज्ज्वलित की गई. इसके साथ ही सिटी ग्राउंड मैदान में भंडारा का आयोजन किया गया, जहां हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. 1989-90 और 92 में कार सेवा में गये कार सेवकों का सम्मान बसना विधायक के हाथों से किया गया. वहीं कार सेवा में 200 कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करने वाले बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का स्वागत एवं सम्मान राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र साव, जिला अध्यक्ष मोहन सोनवानी सहित राष्ट्रीय बजरंग दल के 200 कार्यकर्ताओं ने किया. 

कार सेवा में जाने वाले लच्छी लाल भोई, सेवक दास दिवान, भूपेंद्र मांझी व जो जीवित नहीं हैं उनके परिजन अश्वनी सिन्हा के पुत्र प्रकाश सिन्हा, सुरेश राणा के पुत्र विवेक राणा, राजेश राणा के पुत्र विक्रम राणा सहित सैकड़ों कार सेवकों का सम्मान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें