सरायपाली : खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में 511 मरीज हुए लाभान्वित
संचालक आयुष
के निर्देशन व जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रवीण चंद्राकर के मार्गदर्शन में खंड स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन
14 जनवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक घोड़ाधार शिशुपाल पर्वत पुजारीपाली में किया गया.
इस शिविर में कुल 511
मरीज शामिल हुए , जिसमें उदर
रोग ,कास, श्वास, संधिवात ,आमवात ,गठिया वात,मधुमेह
बवासीर, स्त्री रोग, बाल रोग, चर्म रोग , उच्च रक्तचाप
, मधुमेह सहित अनेक प्रकार की बीमारियों का इलाज किया गया इस शिविर में रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धक लोगों
को काढ़ा का वितरण भी किया गया, इस
स्वास्थ्य मेला में मुख्य अतिथि के रुप में श्रीमति रत्ना बाई खुटे जी सरपंच छिबरा
जिला महासमुन्द ने आयुष विभाग के द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाए जा रहे आयुष
स्वास्थ्य मेले की प्रशंसा की और आम जनों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभ
उठाने की अपील की आयुष विभाग के द्वारा जन-जन तक स्वास्थ सुविधाओं को पहुंचाने का
कार्य करने की अपील की स्वास्थ्य शिविर आयोजन पर सभी चिकित्सको का आभार व्यक्त
किया।
डॉ देवेन्द्र कुमार नायक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी तोषगांव एवं डॉ. शिवशंकर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पैकिन ने प्रतिदिन उपयोग में आने वाली औषधि जो सामान्य रूप से हमारे आस पास मिलती है उनके चिकित्सकीय महत्व व आयुष स्वास्थ्य मेले के आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया इस शिविर में निम्न चिकित्सक उपलब्ध रहें डॉ दीक्षा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी गडफुलझर,डॉ बीरेन्द्र पटेल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी मलदामाल आयुष विभाग के फार्मासिस्ट धरम लाल जगत, गणेश सिंह जगत,लतिका विशाल,पुरन लाल निराला औषधालय सेवक, कविता नायक, चतुर्भुज सवाई औषधालय सेवक आदि स्टाफ व समस्त ग्रामीण जन उपस्थित रहे कार्यक्रम का प्रभार व संचालन डॉ दुष्यंत प्रधान के द्वारा किया गया | यह जानकारी डॉ. देवेन्द्र कुमार नायक के द्वारा दी गयी।